स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, घर-घर संपर्क पर जोर

Share News

वाराणसी। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को तारांकित होटल में हुई बैठक में शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए रणनीति बनाई गई। महानगर प्रभारी विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच लगातार संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता से मोबाइल पर संपर्क के साथ घर-घर जाकर संवाद करना होगा। वाराणसी स्नातक खंड के वर्तमान एमएलसी आशुतोष सिन्हा को पुनः सदन में भेजने के लिए सभी को पूरी ताकत से जुटना होगा। बैठक में चंदौली सांसद वीरेंद्र सिंह, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, राबिया कलाम, बहादुर सिंह यादव, अखिलेश मिश्रा, डॉ. ओपी सिंह, गिरजापति सिंह यादव, डॉ. सूबेदार सिंह, वीपी सिंह, लालू यादव, किशन दीक्षित, प्रदीप जायसवाल, पूजा यादव, रीबू श्रीवास्तव, गणेश यादव, इस्तकबाल कुरैशी, दीपचंद गुप्ता, हारून अंसारी, जीशान अंसारी, जितेंद्र यादव और योगेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *