आरएसएमटी में योग से लेकर उद्योग जगत तक, छात्रों ने सीखे सफलता के गुर

Share News

वाराणसी। यूपी कॉलेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम में योग, उद्योग जगत और पूर्व छात्रों के अनुभवों से विद्यार्थियों को रूबरू कराया गया। दैनिक जीवन के लिए योग सत्र में योग प्रशिक्षक अरुण सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगाभ्यास एवं आसनों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। सत्र का संचालन अनुराग सिंह ने किया।

उद्योग से जुड़िए सत्र में प्रिज्म जॉनसन सीमेंट के जोनल सेल्स प्रबंधक वरुण उपाध्याय, आरटीएम अमित मिश्रा और क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कॉर्पोरेट जगत की अपेक्षाओं, उद्योग-अकादमिक संबंधों और प्रबंधन एवं तकनीकी शिक्षा के व्यावहारिक पक्षों की जानकारी दी। सत्र का संचालन गरिमा आनंद ने किया। तीसरे सत्र में ‘आरएसएमटी के पूर्व छात्रों के साथ संवाद’ हुआ। विद्यार्थियों ने पूर्व छात्रों के अनुभव एवं विचारों को जाना। निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन पीएन सिंह ने किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *