संत अतुलानंद की छात्राओं ने जीता स्वर्ण, अब राष्ट्रीय कबड्डी में दिखाएंगी दम

Share News

वाराणसी। सीबीएसई ईस्ट जोन (क्लस्टर-V) कबड्डी प्रतियोगिता में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, कोइराजपुर की अंडर-19 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही टीम ने आगामी अक्टूबर में हरिद्वार में होने वाली सीबीएसई नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्राएं विद्यालय के साथ ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। दोनों टीमों की सफलता से विद्यालय में खुशी का माहौल है। सचिव राहुल सिंह, निदेशिका डॉ. वंदना सिंह, उपनिदेशक आयुष्मान सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. नीलम सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, धैर्य और टीम भावना विकसित करने के साथ चुनौतियों का सामना करने का आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित टीम को शुभकामनाएं दीं। कोच अभिजीत सिंह के कुशल मार्गदर्शन में अंडर-19 टीम में दिव्या गौतम, अन्वेषा सिंह, मान्या सिंह, नव्या सिंह, कृष्णा सिंह, श्रीशा सम्राट, सृष्टि मेहता, तेजस, सिद्धि जायसवाल और गार्गी सिंह शामिल हैं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *