हरियाली तीज में सरोज सिंह बनीं तीज क्वीन, महिलाओं ने लगाए ठुमके

Share News

वाराणसी। सारनाथ स्थित रेड पैलेस में रुद्रा बुद्धा एन्क्लेव रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को हरियाली तीज का भव्य आयोजन किया गया। सोसायटी अध्यक्ष कल्पना तिवारी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सरोज सिंह को उनके आकर्षक सोलह श्रृंगार और पारंपरिक तीज सज्जा के लिए तीज क्वीन चुना गया।कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं के स्वागत से हुई। अध्यक्ष कल्पना तिवारी ने बालों में गजरा सजाकर महिलाओं का स्वागत किया। इसके बाद सरप्राइज गेम्स, मनोरंजक खेल और सोलह श्रृंगार गेम कराए गए। महिलाओं ने खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। सृष्टि ग्रुप ने ‘जुब्बी डुब्बी’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। वहीं नमिता ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। आयोजन में कल्पना तिवारी, पुष्पा तिवारी, लीना श्रीवास्तव, पल्लवी गुप्ता, पल्लवी सिंह, सुमन लता गौतम, साध्वी, शिवा उपाध्याय, आकांक्षा सिंह और मोना सिंह सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *