
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित विन्ध्यवासिनी नगर कॉलोनी में शनिवार को नए विद्युत ट्रांसफार्मर का शुभारंभ पार्षद विनय शादेजा ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए विधायक रवीन्द्र जायसवाल की निधि से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है।पार्षद ने कहा कि नए ट्रांसफार्मर के लगने से कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं में कमी आएगी और स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
