नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करता है माई भारत : संजीव सिंह

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, गोसाईपुर मोहांव में माई भारत यूथ कनेक्ट कार्यक्रम का शुभारंभ लखनऊ यूथ आइकॉन श्रीमती अक्षरा एवं वाराणसी यूथ आइकॉन सृजन चतुर्वेदी ने महाविद्यालय के प्रशासक संजीव कुमार सिंह की उपस्थिति में किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अक्षरा ने माई भारत पोर्टल के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वाराणसी यूथ आइकॉन सृजन चतुर्वेदी ने विकसित भारत के निर्माण में नशामुक्त युवा की भूमिका पर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्रशासक संजीव कुमार सिंह ने कहा कि माई भारत युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मविश्वास और सेवा भाव विकसित करने का मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से इससे जुड़कर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से भेजी गई क्रीड़ा सामग्री महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा जसरीन को प्रदान की गई। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्र ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार जताते हुए विद्यार्थियों से कार्यक्रम को केवल आयोजन तक सीमित न रखने और इससे जुड़कर अपने व्यक्तित्व तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ सुनील कुमार मिश्र, जॉन ऑगस्टीन, संजय उपाध्याय, रेवा शंकर सिंह, विशाल गुप्ता, आलोक सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *