मराठा रंग में रंगी काशी, लालबाग के राजा की भव्य शोभायात्रा

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। श्रीकाशी मराठा गणेश उत्सव समिति का 18वां पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा और विसर्जन के साथ सम्पन्न हुआ। शेरवाली कोठी में विराजमान मुंबई के सुप्रसिद्ध लालबाग के राजा श्रीगणेश की शोभायात्रा नीचीबाग से निकली। यह चौक, काशी विश्वनाथ धाम, बांस फाटक, गोदौलिया, गिरजाघर और लक्सा होते हुए लक्ष्मी कुंड पहुंची। शोभायात्रा से पूर्व समिति के संरक्षक संतोष पाटिल, अध्यक्ष आनंद सूर्यवंशी, महामंत्री अन्ना मोरे, कोषाध्यक्ष हनुमान शिंदे सहित पदाधिकारियों ने मराठी परंपरा के अनुसार पूजन और महाआरती की।

फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान श्रीगणेश के दर्शन के लिए मार्गभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पूजन और आरती कर मंगलकामना की। महाराष्ट्र के नासिक से आए 80 सदस्यीय दल, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कलाकार शामिल थीं, ने शहनाई वादन सहित विभिन्न पारंपरिक कलाओं की प्रस्तुति देकर काशी को मराठा संस्कृति से सराबोर कर दिया। घोड़े पर सवार कलाकार भी आकर्षण का केंद्र रहे। पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में ‘गणपति बप्पा मोरया’ और ‘जय गणेश’ के जयघोष के साथ चल रहे थे।लक्ष्मी कुंड पहुंचने पर संतोष पाटिल, आनंद सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे सहित पदाधिकारियों ने पुनः पूजन किया और अगले वर्ष पुनः आने का निमंत्रण पत्र अर्पित किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने श्रीगणेश प्रतिमा को कंधे पर लेकर विधि-विधान से विसर्जन किया।

शोभायात्रा में माणिक राव पाटिल, संतोष पाटिल, सुहास पाटिल, तानाजी पाटिल, हणमंत राव मोरे, चंद्रशेखर शिंदे, आनंद राव सूर्यवंशी, अन्ना मोरे, हनुमान शिंदे, अजीत पाटिल, मूसा मूलानी (राजू), सोनू पाटिल, बजरंग शिंदे, सुनील शिंदे, रवि सेठ, विनोद जाधव, शुभम पाटिल, वसंत तामखड़े, सुभाष जगताप, शंकर भगत, संतोष शिंदे, किशोर पाटिल, निखिल पाटिल, अक्षय माली, प्रकाश मिसाल, संतोष प्रकाश पाटिल, अशोक शिंदे, चक्रवर्ती विजय नावड़, डॉ. कैलाश सिंह विकास, सचिन शाह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, महिला सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। गुरुवार को आयोजित समारोह में छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान से प्रदीप नारायण सिंह, डॉ. अशोक राय, संत बलविंदर सिंह, विजय मोदी, प्रो. डॉ. ओम प्रकाश शर्मा, राजेश प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, उषा रानी, राजन जी, चंद्रशेखर महादेव और डॉ. रागिनी सरना को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रमाणपत्र एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *