भोजूबीर में बिल्डिंग में लगी आग, लोगों ने खुद बुझाई

Share News

बाल्टी और पानी के केन से पाया काबू

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर में तहसील के सामने स्थित एक बिल्डिंग में गुरुवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख बिल्डिंग में मौजूद लोगों के साथ आसपास के लोग भी जुट गए। करीब आधे घंटे तक दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पीने के पानी के केन से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।

बताया गया कि बिल्डिंग मुराद खान उर्फ बबलू की है। इसके चौथे तल पर आवास है, जबकि निचले हिस्से में किराये पर गेमिंग सेंटर संचालित होता है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझने के बाद दमकल टीम पहुंची और अग्निशमन अधिकारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *