मेरठ में दम दिखाएगी वाराणसी की सब जूनियर बास्केटबॉल टीम

Share News

वाराणसी। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में चयनित जनपद की सब जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल टीम सोमवार को उत्तर प्रदेश सब जूनियर बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए मेरठ रवाना हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 अगस्त तक मेरठ में होगा।चैम्पियनशिप से पूर्व खिलाड़ियों ने नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास सत्रों में हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। संघ ने विश्वास जताया कि दोनों वर्गों की टीमें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर वाराणसी का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन करेंगी।बालक वर्ग की टीम में हेमंत, अर्जुन गुप्ता, राजवीर, देव सिंह, उज्ज्वल तिवारी, श्लोक कुमार, नागेन्द्र यादव, यशस्वा दीक्षित, राजवर्धन, दिपांशु, श्रेष्ठ जायसवाल एवं दीपक शामिल हैं। टीम के कोच महेन्द्र यादव हैं। बालिका वर्ग की टीम में वीरा, आरना, अर्ना, कृतिका, कृति, आत्वी, दिव्या सिंह, दृष्टि, आराध्या, वर्षिका, सौम्या एवं अनिका का चयन किया गया है। टीम की मैनेजर जानवी पाल हैं। जिला बास्केटबॉल संघ, वाराणसी के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी की है और उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *