
प्रभारी मंत्री ने बुनकर स्वास्थ्य जाँच शिविर का किया शुभारंभ
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण भी किया
वाराणसी। प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य तथा जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को लोहता स्थित निःशुल्क बुनकर स्वास्थ्य जाँच शिविर फीता काटकर शुभारंभ किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीआईआई (कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडियन इंडस्ट्री) के सहयोग से आयोजित किया गया है। विशेष रूप से यह कैम्प बुनकर समाज के लिए पीएम के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आयोजित हुआ है, जो सराहनीय पहल है।

उन्होंने कहा कि वाराणसी में एक लाख से ज्यादा बुनकर हैं। कार्य करते समय इन्हें शरीर से सम्बंधित कई प्रकार की दुश्वारी होती है। इस पेशे से जुड़े लोगों का रेगुलर चेकअप जरूरी है। सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का प्रयास किया है। 83 मेडिकल कालेज स्थापित है। उन्होंने बुनकरों से कहा कि किसी प्रकार की संकोच की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य शिविर आपके हित के लिए लगाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उपस्थित सभी बुनकरों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसमें गेट्स फाउंडेशन, मेदांता, बी.एच.यू., आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल और टाटा 1mg ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, सीएमओ डॉ एनपी सिंह, दिल्ली एम्स के पूर्व निदेशक रणदीप गुलेरिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

मंत्री ने लोहता स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और मौजूद मेडिकल टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
