वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, महिला समेत दो घायल, जानें किसने की फायरिंग

Share News

एयरपोर्ट पर गोली चलने की घटना में घायल हुए दोनो शख्स, एयरपोर्ट के ही कर्मचारी हैं.

आजमगढ़ निवासी शख्स पर आरोप, मैगजीन निकालते समय चली गोली, सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में लिया, लड़के के पैर , महिला की जांघ में लगी गोली.

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह गोली चल गई. यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई. गोली लगने से एयरपोर्ट के दो स्टाफ घायल हो गए. इसमें से एक महिला कर्मचारी भी है, जिसके पैर में गोली लगी है. एक गोली पुरुष स्टाफ के हाथ को छूती हुई निकल गई. दोनों घायलों को इलाज के लिए कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा गया है.

“किसने चलाई गोली?”

रिपोर्ट के मुताबिक, आजमगढ़ निवासी 55 वर्षीय कमलेश राय एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए सुबह करीब पौने दस बजे एयरपोर्ट पहुंचे थे. उनके पास लाइसेंसी पिस्टल थी. एयरपोर्ट पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत असलहे को सील कर पायलट केबिन में रखा जाता है. इसके लिए निर्धारित शुल्क एयरलाइंस वसूलती हैं. हथियार जमा करने के दौरान मैगजीन असलहे से अलग करना जरूरी होता है. यात्री कमलेश राय पिस्टल की मैगजीन निकाल रहे थे, तभी ट्रिगर दब जाने से गोली चल गई. घायल महिला और दूसरा शख्स पास में ही खड़े थे. सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वाराणसी एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि स्थानीय पुलिस को सूचना दे दी गई है और घटना की जांच चल रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, गोली घायलों को लगने से पहले जमीन से भी टकराई थी. घायलों की स्थिति अब सामान्य है. हालांकि इलाज अभी जारी है.


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *