स्वतंत्रता दिवस पर शिवपुर में मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं

Share News

शिवपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष चंदन तिवारी ने शनिवार को पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शिवपुर क्षेत्र में लोगों के बीच मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया।चंदन तिवारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समस्त भारतवासियों के लिए गौरव और स्वाभिमान का दिन है। देश को आजादी दिलाने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके त्याग और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

जिनमें प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव, पवन चौरसिया, नत्थू यादव, सच्चिदानंद, गोलू मौर्य, ब्रम्हा सिंह, विशाल दुबे सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *