स्वतंत्रता दिवस पर मरीजों और जरूरतमंदों में फल वितरित

Share News

वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को शिवपुर स्थित सीएचसी शिवपुर में मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवा और समर्पण की भावना के साथ मरीजों का हालचाल जाना गया और उन्हें फल वितरित किए गए।कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी विधानसभा संयोजक अरविंद सिंह ने सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों के सहयोग से किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जितेंद्र नाथ मिश्रा, पूर्व पार्षद सुनील सोनकर, अरविंद सिंह “पिंकू”, दीपक सिंह, पार्षद संदीप रघुवंशी समेत अस्पताल के चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों को निभाने और जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लेने का भी दिन है। उन्होंने लोगों से समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *