
वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित सपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को लोक अदालत के जनक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिवदयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई गई। सपाजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया का जीवन वंचितों, शोषितों और समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रखी। वर्ष 1929 में उन्होंने ‘बैकवर्ड क्लासेस लीग’ की स्थापना की। 18 सितंबर 1995 को उनका निधन हुआ। उनके सामाजिक योगदान को सदैव याद किया जाएगा। संचालन गोपाल पांडेय ने किया। इस दौरान नंदलाल कन्नौजिया, अवधेश पाठक, आनंद चौरसिया, रामकुमार यादव, रामसिंह भारद्वाज, राजेंद्र प्रसाद, धर्मवीर पटेल, सुभाष यादव, घनश्याम चौरसिया, सचिन प्रजापति,विजय टाटा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
