तिब्बती विश्वविद्यालय के डॉ. प्रशांत मौर्य ने बिहार के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षित किया

Share News

गया। बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD), गया में 70वें बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 16 से 18 सितंबर तक कुल 9 सत्रों में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान, सारनाथ के अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार मौर्य ने ‘लोक वित्त एवं इसके संवैधानिक सिद्धांत’ (Public Finance and Its Constitutional Principles) विषय पर (BPSC) के प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मौर्य ने ने प्रशिक्षु अधिकारियों को लोक वित्त उसके संवैधानिक ढाँचे जिसके अंतर्गत राजस्व वितरण, कराधान शक्तियों और वित्त आयोग की भूमिका को नियंत्रित करने वाले अनुच्छेद 265 से 281 तक के प्रावधान के बारे बताया इसके साथ ही साथ बजटीय प्रक्रिया, संचित निधि, आकस्मिकता निधि, लोक लेखा और राज्य बजट निर्माण के दौरान प्रक्रियात्मक अनुपालन के साथ साथराजकोषीय अनुशासन, एफआरबीएम (FRBM) दिशानिर्देशों का कार्यान्वयन, घाटा प्रबंधन और सार्वजनिक ऋण स्थिरता एवं संसाधन आवंटन को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच वित्तीय संबंध, कर हस्तांतरण और क्षेत्रीय स्तर पर राजस्व संग्रह को बेहतर बनाने के संबंध में एवं इन सब विषयों से संबंधित संवैधानिक प्रावधानों के साथ साथ इनसे संबंधित केस स्टडीज़ के माध्यम से उक्त विषयों की बारीकियों से अवगत कराया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *