विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने आठवें दिन किया ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास

Share News

क्षेत्र में कई जगह मलबा देख नाराज़ हुए विधायक, निगम कर्मियों को दिए सख्त निर्देश

मौके पर हो जा रहा जनता की शिकायतों का निस्तारण, साथ में चल रहे उच्चाधिकारी सीधे ले रहे विषयों का संज्ञान

वाराणसी। पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के 76 दिवसीय वार्ड प्रवास का रविवार को आठवां दिन रहा। उन्होंने आज आठवे दिन का प्रवास संपन्न हुआ। इस दौरान उन्होंने ईश्वरगंगी वार्ड में प्रवास किया। प्रवास के दौरान विधायक ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान मिली तमाम छोटी-छोटी समस्याओं का संज्ञान लेते हुए उसे तत्काल ठीक करने हेतु साथ चल रहे विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी को क्षेत्र में कई जगह मलबों का ढेर मिलने तथा स्थानीय एक व्यक्ति द्वारा उसके खाली जमीन पर नगर निगम कर्मी द्वारा मलबा गिरा दिये जाने के बाबत किये गये शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को मौके पर सख्ती दिखाते हुए एक दिन के अंदर मलबा साफ़ करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही साथ चल रहे नगर निगम के अधिकारी को अभियान चला कर सम्पूर्ण क्षेत्र में मलबा आदि की सफाई करने हेतु भी निर्देशित किया। पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने पूरे भ्रमण के दौरान राह में मिल रहे लोगों से मिलते हुए उनका कुशलक्षेम जाना। कई वरिष्ठजनों के आवास पर जाकर उनसे व परिवारजनों से भेंट की तथा संबंधित लोगों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं के बाबत दिये गये जानकारी पर शीघ्र कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने क्षेत्र में स्थित पार्क में पाँच पौधों का वृक्षारोपण किया। जनचौपाल लगाकर वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन लिया।

इस अवसर पर ज़ोनल अधिकारी, नगर निगम के तमाम अधिकारी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर नाथ गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष संदीप चौरसिया, मनोज यादव, अंकुर मल्होत्रा समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *