छेड़खानी के आरोप में दो लड़कियां गिरफ्तार, एंटी रोमियों टीम ने की कार्रवाई

Share News

वाराणसी में छेड़खानी का अनोखा मामला सामने आया है, जिसमे एंटी रोमियो टीम ने छेड़खानी कर रही दो लड़कियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोप है कि यह लड़किया आने जाने वाले पुरुषों को अश्लील इशारे कर रही थी।

पूरा मामला वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट इलाके का है, जहाँ पिलर नंबर 60 के पास दो लड़किया छेड़खानी के घटना को अंजाम दे रही थी। आने-जाने वाले लड़कों को अश्लील इशारे, गंदे गाने और अपने पास बुलाने का इशारा कर रही थी। इन लड़कियों से परेशान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद एंटी रोमियों टीम मौके पर पहुंची, तो लड़कियों को छेड़खानी करते हुए पाई। जिसके बाद दोनों लड़कियों को टीम ने अपने गिरफ्त में लिया और पुलिस स्टेशन ले गई, जहां उनके खिलाफ बीएनएस की धारा के अंतर्गत धारा 296 की कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

यह मामला वाराणसी में चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में एसीपी शुभम् सिंह ने कहा कि भले ही यह मामला चर्चा का विषय बना, लेकिन एंटी रोमियों दस्ते ने कार्रवाई कर के यह जरूर बता दिया कि छेड़खानी की घटना कोई भी करे उसे छोड़ा नहीं जाएगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *