अर्दली बाजार में बाबा कामेश्वरनाथ महादेव का हरियाली श्रृंगार

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। वरूणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बाबा कामेश्वरनाथ महादेव का श्रावण के अंतिम सोमवार को भव्य हरियाली श्रृंगार और रुद्राभिषेक पूजन हुआ। भक्तों ने गंगाजल से बाबा का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। दोपहर बाद मंदिर के सेवायत आचार्य विपुल कुमार पाठक ने सपत्नीक बाबा कामेश्वरनाथ का दिव्य पूजन आरंभ किया, जो देर शाम तक चला। वरिष्ठ आचार्य गोपाल उपाध्याय के सानिध्य में विशेष रुद्राभिषेक और हरियाली श्रृंगार पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस दौरान बाबा को हरियाली से आकर्षक ढंग से सजाया गया। रुद्राभिषेक में दीपक गौड़ बादल समेत काफी संख्या में श्रद्धालु परिवार के साथ शामिल हुए। भक्तों ने भगवान शिव का जल, दूध आदि से अभिषेक कर आरती की। पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *