स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 11 से 25 अगस्त तक “मिशन सेफ फ्यूचर-2” विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है

Share News

विशेष अभियान के अंतर्गत आज 03 स्कूली वाहनो को निरुद्ध करते हुए 11 वाहनों का चालान किया गया

वाराणसी। स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 11 से 25 अगस्त तक “मिशन सेफ फ्यूचर-2” विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में “मिशन सेफ फ्यूचर” एवं अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत आज 03 स्कूली वाहनो को निरुद्ध करते हुए 11 वाहनों का चालान किया गया। उक्त चेकिंग अभियान में सौम्या कुलश्रेष्ठ, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) व अखिलेश पाण्डेय, यात्री कर अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उक्त अभियान वाराणसी नगर के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ विशेष रूप से रिंग रोड के आसपास चलाया गया। प्रवर्तन अभियान के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्यों से अपील की जाती है कि वे अपने विद्यालयों में संचालित समस्त वाहनों के प्रपत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेख निर्धारित मानकों के अनुरूप यथाशीघ्र पूर्ण कराकर ही वाहन संचालित कराएं। साथ ही चेतावनी जाती है कि मानकों के अनुरूप संचालित न पाए जाने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध कठोर प्रवर्तनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उक्त के अतिरिक्त स्कूल वाहनों के प्रपत्रों में कमी होने पर किसी भी दुर्घटना की समस्त जिम्मेदारी स्कूल प्रशासन की होगी। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में पूर्व में भी समय-समय पर निर्देश जारी किए जाते रहे हैं।

यह अभियान जनपद वाराणसी में निरंतर संचालित रहेगा। समस्त विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से पुनः अनुरोध किया जाता है कि वे अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के प्रपत्र, फिटनेस, परमिट एवं अन्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा किसी भी प्रकार से प्रभावित न हो।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *