केंद्रीय कारागार में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजन और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

Share News

वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कारागार में संचालित पीतल, स्टील व दरी उद्योग सहित विभिन्न उद्योगों में कार्यरत बंदियों ने मशीनों और उपकरणों की साफ-सफाई कर देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।पीतल व स्टील उद्योग परिसर में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, प्रभारी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज और अमिता श्रीवास्तव ने हवन-पूजन किया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया।वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन भी जेल परिसर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने केक काटकर प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सार्वजनिक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।

कार्यक्रम में समाजसेवी महेंद्रनाथ पांडेय, प्रभारी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, डिप्टी जेलर अमित कुमार वर्मा, अशोक राय, अयोध्या प्रसाद, भोजराज, अमिता श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट संदीप खरे समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *