
वाराणसी। यूपी इंटर कॉलेज वाराणसी के खेल मैदान में मंगलवार को 70वीं जनपदीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (बालक-बालिका वर्ग 14, 17 एवं 19 वर्ष) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर जनपद की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन यूपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया।तीनों आयु वर्गों में बालक एवं बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला वाराणसी और जौनपुर की टीमों के बीच हुआ, जिसमें वाराणसी जनपद की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी वर्गों में विजेता बनकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। रानी मुरार कुमारी बालिका इंटर कॉलेज और यूपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में दबदबा रहा।गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं कार्तिक राम, विभोर भृगुवंशी, जनपद सचिव सर्वेश सिंह, मंडलीय सचिव एवं जिला व्यायाम शिक्षक राजेश दोहरी तथा पूनमलता सिंह ने किया। चयनित खिलाड़ी 13 से 19 सितंबर तक आयोजित प्रदेशीय प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दिवाकर सिंह और जितेंद्र सोनकर ने निभाई। इस अवसर पर संयुक्ता सिंह, राधा किशोरी बालिका इंटर कॉलेज रामनगर की जया सिंह, बेसिक शिक्षिका सोनू पांडेय, जौनपुर टीम के मैनेजर राजीव सिंह, कोच निखिल सिंह अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा सचिव उमेश सिंह ने किया।
