तीज क्वीन बनीं त्र्यंबिका, शिक्षिकाओं ने गीत-संगीत से सजाई शाम

Share News

वाराणसी। सारनाथ स्थित एक होटल में चिरईगांव ब्लॉक की शिक्षिकाओं ने हरियाली तीज एवं शिक्षक दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति की प्रेरणा से आयोजित समारोह में शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हरे परिधानों में सोलह श्रृंगार कर पहुंचीं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में आकर्षण बढ़ाया।समारोह में मनोरंजक खेल, सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता और हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा। शिक्षिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।हरियाली तीज क्वीन का खिताब त्र्यंबिका ने अपने नाम किया। कार्यक्रम का आयोजन सरिता एवं कल्पना तिवारी ने किया। समारोह में रश्मि त्रिपाठी, अनीता शुक्ला, नमिता सिंह, अनुपमा सिंह, नीलिमा प्रभाकर, सीमा सिंह, साधना सिंह और शशी सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *