
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। शिवपुर थाना क्षेत्र में पुष्पराज सिनेमा हॉल के समीप मंगलवार रात चोरों ने खराद और गैस वेल्डिंग की दो दुकानों के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदारों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।दीनदयालपुर निवासी रविशंकर विश्वकर्मा की खराद की दुकान से करीब 20 हजार रुपये कीमत के करंक रॉड और मरम्मत के लिए आए मोटरसाइकिल के उपकरण चोरी हुए। वहीं, पांडेयपुर निवासी संजय विश्वकर्मा की गैस वेल्डिंग दुकान से ड्रिल मशीन और हैंड ग्राइंडर सहित अन्य सामान गायब मिला। रविशंकर के अनुसार दोनों मंगलवार रात करीब 8:30 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह ताले टूटे मिले। घटना की सूचना 112 पर देने के बाद पीड़ितों ने शिवपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
