वाराणसी की एथलीटों ने प्रयागराज में लहराया परचम, दो कांस्य पदक जीते

Share News

वाराणसी। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आठ और नौ सितंबर को समन्वय विभागीय महिला खेलकूद एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में खेलो इंडिया एथलेटिक्स, वाराणसी की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक हासिल किए। 400 मीटर बाधा दौड़ में पूनम विश्वकर्मा ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। वहीं 400 मीटर दौड़ में रक्तिमा पटेल ने बेहतरीन प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ियों की सफलता से खेलो इंडिया एथलेटिक्स, वाराणसी में खुशी का माहौल रहा।खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रशिक्षकों, अधिकारियों और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। प्रशिक्षकों ने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों के नियमित अभ्यास, अनुशासन और मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। खेलो इंडिया एथलेटिक्स परिवार ने दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन कर वाराणसी और संस्था का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *