शिवपुर की ऐतिहासिक रामलीला: गाजे-बाजे के साथ निकली प्रभु श्री राम की बारात

Share News

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। शिवपुर की प्राचीन रामलीला में शुक्रवार को भव्य राम बारात निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयघोष के बीच निकली इस बारात में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पुष्पवर्षा और जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा मार्गराम बारात की शुरुआत शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित हनुमान मंदिर से हुई। यह बारात शिवपुर बाजार और पंचकोशी मार्ग से होते हुए गिलट बाजार पहुंची, जिसके बाद विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए रामलीला मैदान में प्रवेश कर गई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने छतों से बारात पर फूलों की बारिश की और ‘जय श्री राम’ के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई विवाह की रस्मेंरामलीला मैदान पहुंचने पर प्रभु श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के विवाह का सजीव व मनमोहक मंचन किया गया। आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक धार्मिक रीतियों के बीच विवाह की समस्त रस्में पूरी की गईं।

समिति के पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूदइस पावन अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अतुलेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष विकास सिंह, मंत्री त्रिलोकी सेठ, उपमंत्री रोहित मौर्य, कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, दिनेश गुप्ता, अंजली शर्मा, संजीव पाठक, शीतल उपाध्याय, कैलाश, मनोज जायसवाल और संजय जायसवाल थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *