भोजूबीर रामलीला: अष्ट-सखी संवाद और फुलवारी प्रसंग का हुआ मनमोहक मंचन

Share News

श्रीराम-सीता के प्रथम मिलन को देख भावविभोर हुए दर्शक

वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। भोजूबीर की रामलीला में ‘अष्ट-सखी संवाद’, ‘मीना बाजार’ एवं ‘फूलवारी प्रसंग’ का बेहद भव्य और मनमोहक मंचन किया गया। मर्यादा और भक्ति भाव से सराबोर इन प्रसंगों को देखकर उपस्थित जनसमुदाय भावविभोर हो उठा।रामलीला मंचन के दौरान अष्ट-सखी संवाद आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। यह फुलवारी का ही एक अति सुंदर प्रसंग है, जिसमें माता सीता की आठ सखियां भगवान श्रीराम और श्री लक्ष्मण जी के साथ हास्य-व्यंग्य एवं भक्ति भाव में डूबा वार्तालाप करती हैं। सखियों द्वारा श्रीराम के सांवले रंग और श्री लक्ष्मण के गोरे रंग को लेकर की गई मीठी नोक-झोंक ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

खास बात यह रही कि यह संपूर्ण संवाद सामाजिक मर्यादा का पूर्ण पालन करते हुए पारंपरिक अंदाज में पेश किया गया।तत्पश्चात ‘फुलवारी दृश्य’ का मंचन हुआ। प्रसंगानुसार, जब श्रीराम और लक्ष्मण अपने गुरु विश्वामित्र की पूजा के लिए पुष्प लेने वाटिका में पहुंचते हैं, ठीक उसी समय माता सीता भी गौरी पूजन के लिए वहां आती हैं। सखियों की नजर जैसे ही दोनों भाइयों के मनमोहक रूप पर पड़ती है, वे उनकी अप्रतिम सुंदरता का बखान माता सीता से करती हैं। इसके बाद मंच पर भगवान श्रीराम और माता सीता के प्रथम मिलन के अलौकिक एवं पवित्र दृश्य को प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *