बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे पुलिस कमिश्नर और डीएम, राहत कार्यों की परखी रफ्तार

Share News

वाराणसी। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को एनडीआरएफ की नाव से गंगा और वरुणा नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। नमो घाट से शुरू हुए निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आदि केशव घाट, सलारपुर, सरैया, कोनिया, पुल कोहना, ढेलवरिया और सराय मोहना समेत कई प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति देखी।

दोनों अधिकारियों ने दनियालपुर स्थित नवोदय विद्यालय और चित्रकूट कान्वेन्ट इंटरमीडिएट कॉलेज में बनाए गए बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया। शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएं। किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जाए। प्रशासन का पूरा ध्यान प्रभावित लोगों की सुरक्षा और त्वरित राहत पर है। पुलिस कमिश्नर ने संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और जलभराव वाले इलाकों में अनावश्यक आवागमन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को भी कहा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *