
वाराणसी। शिवपुर जोन की 14, 17 और 19 वर्ष बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता गुरुवार को यूपी इंटर कॉलेज वाराणसी के खेल मैदान में हुई। प्रतियोगिता में यूपी इंटर कॉलेज, विकास इंटर कॉलेज और रानी मुरार कुमारी इंटर कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में रानी मुरार कुमारी इंटर कॉलेज और विकास इंटर कॉलेज तथा बालक वर्ग में यूपी इंटर कॉलेज और विकास इंटर कॉलेज के बीच मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब जनपदीय प्रतियोगिता में शिवपुर जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन संयोजक एवं उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया। निर्णायक की भूमिका कोच अभिषेक रावत ने निभाई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय फुटबॉलर शमशी राजा, खेलप्रेमी शिक्षक राजेश मौर्य, कोच सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन क्रीड़ा सचिव उमेश सिंह ने किया। विद्यालय के प्रवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह, नसीम अहमद, आशुतोष जायसवाल समेत खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
