
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के प्रमुख औद्योगिक आस्थान चांदपुर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषंगिक संगठन लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव राजेश कुमार सिंह (सैंथवार) के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से आम जनमानस एवं उद्यमी साथियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता का मजबूत संदेश देने का प्रयास किया गया।
भव्य तिरंगा यात्रा में बृजेश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, राजकुमार रस्तोगी, अभय गुप्ता, नयन गुप्ता, विकास सिंह, सहित औद्योगिक आस्थान के उद्यमियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ MSME सैमसंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला और सभी ने राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
