खिलाड़ियों ने साइकिल चलाकर दिया ‘फिट हैं तो हिट हैं’ का नारा

Share News

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा भव्य साइकिल रैली

वाराणसी। ‘फिट हैं तो हिट हैं’ के संदेश के साथ रविवार को 630 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने पांच किलोमीटर लंबी साइकिल रैली निकालकर लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक किया। इस साइकिल रैली का आयोजन भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा किया गया था। जिसमें हैंडबॉल, रग्बी, हॉकी, टेबल टेनिस, जूडो, एथलेटिक्स और मिक्स मार्शल आर्ट्स जैसे सात अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विकास इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. ए.के. सिंह और मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली कई गांवों का भ्रमण करते हुए 5 किलोमीटर की दूरी तय कर परमानंदपुर मिनी स्टेडियम पर समाप्त हुई।साइकिल रैली के समापन के बाद सभी खिलाड़ियों ने जुंबा डांस और योगाभ्यास भी किया। इस दौरान खेल विशेषज्ञों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल के मैदान पर शत-प्रतिशत प्रदर्शन देने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना बेहद जरूरी है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *