देश के नवयुवक ही देश के कर्णधार : अनिल राजभर

Share News

डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार ऐसे महापुरुषों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है-श्रम मंत्री

वाराणसी। प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि देश के नवयुवक ही देश के कर्णधार हैं। युवाओं के कंधों पर ही देश के भविष्य की जिम्मेदारी है और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए।

रविवार को हरहुआ के हरिहरपुर में प्रजापति स्वाभिमान एकता मंच की ओर से आयोजित डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार स्मृति द्वार उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री अनिल राजभर लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुषों का जीवन समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचारों और संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की स्मृति में हरहुआ रिंग रोड पर हरिहरपुर चौराहे के समीप विशाल स्मृति द्वार का निर्माण कराया गया है। इसके निर्माण में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ पार्षद अभय प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य राम आसरे प्रजापति एवं अरविंद प्रजापति का सहयोग रहा।

समारोह में हमीरपुर सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति सहित अशोक प्रजापति, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, डॉ. सुशील प्रजापति, डॉ. हाशमी, पूर्व प्रधान जवाहरलाल प्रजापति तथा शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक प्यारेलाल प्रजापति समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार के सामाजिक एवं राष्ट्रीय योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं समाज के लोग मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *