
वाराणसी। राजर्षि नगर (काशी उत्तर) की ओर से रविवार को बसहीं स्थित एक वाटिका में जन संवाद संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वक्ताओं ने संघ की कार्यपद्धति, विचारधारा और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला।मुख्य वक्ता महानगर प्रचारक आशीष ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को सही मायने में समझने के लिए उसकी नियमित शाखा में जाना जरूरी है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर समाज सुधार और राष्ट्र निर्माण के लिए ‘पंच परिवर्तन’ के लक्ष्य पर विशेष जोर दिया गया।वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त परिवार की परंपरा कमजोर होने से समाज में कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। परिवार के सभी सदस्यों को नियमित रूप से एक साथ बैठकर समय बिताना चाहिए। इससे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।संगोष्ठी में नगर कार्यवाह अंशुमन, बौद्धिक प्रमुख डॉ. कुलदीप, सह नगर कार्यवाह डॉ. दुर्गा प्रसाद, गौरव, डॉ. मनोज समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
