
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का नौवां स्थापना दिवसवा
वाराणसी। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान का नौवां स्थापना दिवस रविवार को पराड़कर स्मृति भवन के सभागार में समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार राय रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार राय ने काशी के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अत्रि भारद्वाज, डॉ. कैलाश सिंह विकास, राधेश्याम कमल, वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट प्रो. ओमप्रकाश शर्मा तथा इनरव्हील क्लब बनारस की अध्यक्ष सुषमा सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर ‘कर्मवीर सम्मान’ से सम्मानित किया। अतिथियों ने संस्थान के सामाजिक एवं महिला कल्याण से जुड़े कार्यों की सराहना की।
