सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ई लाटरी के माध्यम से चयनित किसानों को सरसों मिनी किट का विवरण

Share News

वाराणसी। विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने तथा जनसेवा एवं किसान कल्याण को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार को विकासखंड काशी विद्यापीठ में बहुद्देशीय सेवा शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहे।

इस अवसर पर मंत्री के कर-कमलों से ई लाटरी के माध्यम से चयनित कृषक शुद्धू राम, रविशंकर, मोती, राजेंद्र इत्यादि किसानों को सरसों मिनीकिट का वितरण किया गया। सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, जिला अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधिगण, कृषि विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं कृषि निवेश उपलब्ध कराकर उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने तथा सरकार द्वारा संचालित किसान कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *