शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्था पर नगर आयुक्त सख्त, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Share News

वाराणसी। शिवपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र और मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नाराजगी जताई। गुरुवार को औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र की गैलरी में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल लाइटें लगवाने और मरीजों व तीमारदारों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश दिए।मेट्रोपॉलिटन सर्विलांस यूनिट में डॉक्टरों के चैंबर के बाहर उनकी विशेषज्ञता से संबंधित कोई सूचना नहीं लगी थी। नगर आयुक्त ने प्रत्येक चैंबर के बाहर चिकित्सक का नाम और उनकी विशेषज्ञता का स्पष्ट सूचना बोर्ड लगाने को कहा, ताकि मरीजों को डॉक्टरों के बारे में जानकारी आसानी से मिल सके।स्वास्थ्य केंद्र मार्ग के चौराहे के पास धंसी हुई इंटरलॉकिंग भी मिली। नगर आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को इसे प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराने की हिदायत दी।इसके बाद उन्होंने शिवपुर ट्रांसफर स्टेशन का निरीक्षण किया। परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के साथ खाली जमीन पर सफाई चौकी और स्वास्थ्य स्टोर बनाने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा। आय बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य केंद्र मार्ग की ओर बाउंड्रीवाल से सटी पांच से छह दुकानों के निर्माण का विस्तृत प्रस्ताव भी मांगा।निरीक्षण में वरुणापार जोनल अधिकारी जितेंद्र आनंद, सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, सहायक अभियंता, सफाई निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *