6 सितंबर को आसमान से बरसेगी आफत! यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, जानें दिल्ली का हाल

Share News

रविवार को यूपी-बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. चलिए जानते हैं दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, MP समेत देशभर के मौसम कैसा रहेगा

बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं भी परेशान कर सकती हैं. उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिणी यूपी तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.

दिल्ली। मानसून एक बार फिर एक्टिव मोड में आ गया है. मौसम विभाग के मुताबिक कल यूपी, बिहार समेत करीब 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. कई जगह 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. कुछ राज्यों में ओले, जबकि पूर्वी भारत में बिजली और वज्रपात का खतरा है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली तेज हवाएं भी परेशान कर सकती हैं. उत्तरी मध्य प्रदेश से दक्षिणी यूपी तक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. ऐसे में चलिए जानते हैं कल यानी रविवार (6 सितंबर) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा.

“दिल्ली में कल आंधी-बारिश”

देश की राजधानी में 6 सितंबर को भारी बारिश और 40-50 KM की रफ्तार से हल्की आंधी का अलर्ट है. इस दौरान, दिल्ली में तापमान 29 और 24 डिग्री रह सकता है.

“UP में कैसा रहेगा मौसम?”

यूपी के वाराणसी, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, बदायूं, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, रायबरेली में बारिश की चेतावनी है. ज्योतिबाफुले नगर, महामाया नगर, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर में बारिश देखने को मिल सकती.

“बिहार-झारखंड में कल का मौसम”

वहीं बिहार के गया, पटना, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय और लखीसराय में भारी बारिश का अलर्ट है. झारखंड में 6-7 सितंबर को रांची, देवघर, जमशेदपुर, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, पलामू, चतरा, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, गुमला, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार में बारिश-आंधी देखने को मिल सकती.

“पंजाब से राजस्थान तक मौसम जोरदार”

राजस्थान के जैसलमेर, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चूरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में तेज बारिश और 60-70 KM की आंधी का अलर्ट है. पंजाब के चंडीगढ़, मानसा, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, अमृतसर, मलेरकोटला, कपूरथला और पठानकोट में भी भारी बारिश हो सकती है.

“MP-छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना”

इसके अलावा मध्य प्रदेश के छतरपुर, दमोह, उज्जैन, उमरिया, शिवपुरी, सागर, कटनी, बैतूल, खंडवा, इंदौर, होशंगाबाद, रायसेन, मुरैना, धार, हरदा, देवास और राजगढ़ में बारिश-आंधी की संभावना है. छत्तीसगढ़ के सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और बलरामपुर में 65 KM तक हवाएं चल सकती.

“बंगाल और ओडिशा में आएगा तेज तूफान”

वहीं बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दार्जिलिंग, मुर्शिदाबाद, नादिया, दुर्गापुर, कालिम्पोंग, पुरुलिया और मालदा में भारी बारिश का अलर्ट है. ओडिशा के भद्रक, जाजपुर, क्योंझर, बलांगीर, नुआपाड़ा, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, मयूरभंज, पुरी और बालासोर में भारी बारिश के साथ 60 KM की रफ्तार से आंधी चल सकती है.

“पहाड़ों पर बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा”

पहाड़ी राज्यों में उत्तराखंड के बागेश्वर, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी और चमोली में भारी बारिश और 50 KM तक हवाएं चल सकती हैं. हिमाचल के कांगड़ा, किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और कुल्लू में बारिश का अलर्ट है. वहीं जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, जम्मू, पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, दक्षिण दिनाजपुर, राजौरी, बांदीपोरा और मीरपुर में 60 KM तक हवाओं का अलर्ट है.


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *