एमएलसी चुनाव पर सपा ने कसी कमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले काशी के नेता

Share News

वाराणसी/लखनऊ। आगामी शिक्षक एवं स्नातक खंड एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में वाराणसी के सपा नेताओं ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा नेता विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की। अखिलेश यादव ने वाराणसी में चुनावी तैयारियों की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने और संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। उन्होंने चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।मुलाकात करने वालों में स्नातक विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी, बुनकर नेता अनवारुल हक अंसारी, वरिष्ठ नेता आनंद मोहन ‘गुड्डू’, विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’, पार्षद मुमताज खान, रिजवान अंसारी, वाभ अहमद सहित अन्य नेता शामिल रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *