शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Share News

एमजीएस कॉन्वेंट स्कूल व मां गायत्री शिक्षण संस्थान में शिक्षक दिवस पर हुए विविध आयोजन

वाराणसी। इंद्रपुर स्थित मां गायत्री शिक्षण संस्थान एवं एमजीएस कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता जताई। मनमोहक प्रस्तुतियों ने शिक्षकों और अभिभावकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे। विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक मदन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। वे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में सही दिशा चुनने की सीख देते हैं। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। प्रधानाचार्य चित्रांश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षक बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उसे निखारने का कार्य करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ संस्कारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। अंत में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *