
वाराणसी । पंचकोशी रोड (शिवपुर) में शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं एवं अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित श्री ब्यूटी पार्लर का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों और स्थानीय महिलाओं ने पहुंचकर संचालिका आरती श्रीवास्तव को शुभकामनाएं दीं। संचालिका ने बताया कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पार्लर में आधुनिक मशीनों और उपकरणों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां सौंदर्य एवं त्वचा संबंधी विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्लर का उद्देश्य उचित और सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है। ग्राहकों की सुविधा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखते हुए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। शुभारंभ के दौरान लोगों ने पार्लर की आकर्षक साज-सज्जा और आधुनिक सुविधाओं की सराहना करते हुए संचालिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
