पुरानी चुंगी तिराहे पर हर पल हादसे का खतरा

Share News

फुलवरिया फोरलेन के बाद बढ़ा भारी वाहनों का दबाव, स्कूली बच्चों और दोपहिया सवारों की सुरक्षा पर सवाल

वाराणसी। पुरानी चुंगी से केंद्रीय कारागार जाने वाले मार्ग पर स्थित तिराहा इन दिनों हादसों को दावत दे रहा है। फुलवरिया फोरलेन बनने के बाद इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। जौनपुर, लखनऊ, बलिया और प्रयागराज समेत विभिन्न जिलों को जाने वाली बसों के अलावा बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य भारी वाहन इसी रास्ते से गुजरते हैं। इसके बावजूद तिराहे पर न ट्रैफिक पुलिस बूथ है और न ही नियमित यातायात पुलिस की तैनाती। ऐसे में चारों दिशाओं से आने वाले वाहनों के बीच टकराव का खतरा बना रहता है। शनिवार सुबह इसी तिराहे पर स्कूटी से जा रही एक छात्रा को वाहन ने टक्कर मार दी। छात्रा सड़क पर गिरकर घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश दिखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यातायात प्रबंधन के अभाव में यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

“स्कूलों के समय बढ़ जाती है परेशानी”

पुरानी चुंगी और शिवपुर क्षेत्र घनी आबादी वाला है। संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल, नॉर्मल स्कूल, राघव राम वर्मा बालिका इंटर कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थान आसपास हैं। सुबह स्कूल खुलने और दोपहर छुट्टी के समय तिराहे पर भीड़ बढ़ जाती है। छोटे बच्चों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं, दोपहिया सवारों और पैदल राहगीरों को भारी वाहनों के बीच सड़क पार करनी पड़ती है।

“1बूथ और पुलिस तैनाती की मांग”

स्थानीय लोगों ने तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस बूथ बनाने, यातायात संकेतक लगाने और स्कूल खुलने-छुट्टी के समय पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार विभाग स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें, ताकि किसी बड़े हादसे के बाद कार्रवाई की नौबत न आए।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *