
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, सोयेपुर, लालपुर में शुक्रवार को वृहद रोजगार मेले का आयोजन हुआ। मेले में विभिन्न क्षेत्रों की करीब 20 कंपनियों ने भाग लिया। इनमें डब्ल्यूएनएस, ईजमायट्रिप, ल्युमैक्स, ओएसिस, माई डिजिटल क्राउन, यूकेबी, टीसीआई, कोजेंट ई-सर्विसेज और पॉलिसीबाजार समेत अन्य कंपनियां शामिल रहीं।रोजगार मेले में महाविद्यालय समेत आसपास के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 2500 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार समेत विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के माध्यम से अभ्यर्थियों की योग्यता परखी। साथ ही रोजगार के अवसर, कार्यक्षेत्र और आवश्यक कौशल की जानकारी दी।मेले का आयोजन डॉ. घनश्याम सिंह महाविद्यालय, पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट तथा उद्दीपन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं डॉ. घनश्याम सिंह की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि से हुआ। प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने कंपनी प्रतिनिधियों वसीम रैन, हिमांशु मौर्या और हार्दिक सिंह का अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।पीआईबीएम के क्षेत्रीय प्रबंधक वसीम रैन ने कहा कि युवाओं को कंपनियों की जरूरत के अनुसार कौशल एवं क्षमताओं का विकास करना चाहिए। प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्लेसमेंट सेल समन्वयक डॉ. हेमंत सिंह ने आभार जताया। संचालन डॉ. अरविंद चौबे ने किया। मेले में युवाओं में खासा उत्साह रहा।
