MSME-DFO वाराणसी में टेक्सटाइल उद्यमियों की बैठक, CFC स्थापना पर बनी सहमति

Share News

वाराणसी। MSME-DFO, वाराणसी के परिसर में लघु उद्योग भारती से जुड़े टेक्सटाइल उद्यमियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्यमियों को भारत सरकार की विभिन्न MSME योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) की स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में MSME-DFO वाराणसी के सहायक निदेशक (प्रभारी) राजेश चौधरी ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी तथा CFC की उपयोगिता, प्रक्रिया एवं संभावित लाभों के बारे में विस्तार से बताया। चर्चा के दौरान भारत सरकार के निर्धारित नियमों एवं उपलब्ध सब्सिडी प्रावधानों के अनुरूप वाराणसी में कॉमन फैसिलिटी सेंटर (CFC) स्थापित करने की दिशा में कार्य करने पर सहमति बनी।इस अवसर पर लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव राजेश कुमार सिंह ने संगठन की मासिक पत्रिका उद्योग टाइम्स की प्रतियां MSME-DFO वाराणसी के सहायक निदेशक (प्रभारी) राजेश चौधरी तथा सहायक निदेशक रितेश बरनवाल को भेंट कीं।राजेश कुमार सिंह ने कहा कि लघु उद्योग भारती टेक्सटाइल क्षेत्र के उद्यमियों को संगठित करते हुए CFC की स्थापना एवं विकास के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा, ताकि स्थानीय उद्यमियों को आधुनिक तकनीक, मशीनरी एवं साझा सुविधाओं का लाभ मिल सके।बैठक में रितेश बरनवाल, सहायक निदेशक, MSME-DFO वाराणसी ने भारत सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना सहित विभिन्न MSME योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि MSME-DFO कार्यालय में सभी उद्यमी साथियों का सदैव स्वागत है और विभाग द्वारा उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शैलेश प्रताप सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं उद्यमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में नयन गुप्ता, राजकुमार रस्तोगी, ऋषि गुप्ता, रोशन लाल, विकास सिंह, राजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में टेक्सटाइल उद्यमियों ने भाग लिया।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *