प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, अस्पताल परिवार ने दिया आशीर्वाद का संदेश

Share News

चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अस्पताल परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की

वाराणसी। प्रधानमंत्री एवं वाराणसी के सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को उनके संसदीय क्षेत्र काशी में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय परिवार की ओर से आयोजित दीपोत्सव में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अस्पताल परिवार के सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।इस अवसर पर अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। अस्पताल परिवार ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके प्रति अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं। दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की गई।

अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार एवं अन्य आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाते हुए सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दीपोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिवार के सदस्यों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *