भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा से पूर्व छात्रसंघ महामंत्री डॉ.शुभम कुमार सेठ ने की भेंट

Share News

संगठन की मजबूती एवं जनकल्याण के विषयों पर हुआ सार्थक संवाद

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा से वाराणसी के भाजपा नेता एवं पूर्व छात्रसंघ महामंत्री डॉ.शुभम कुमार सेठ ने उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री की नई संगठनात्मक जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।शिष्टाचार भेंट के दौरान युवा सशक्तिकरण, स्वर्णकार समाज के उत्थान, सामाजिक समरसता, जनकल्याण तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के सशक्तिकरण, उनके सम्मान तथा संगठनात्मक विस्तार से जुड़े विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। डॉ. शुभम कुमार सेठ ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का संगठन के प्रति समर्पण, अनुभव एवं सक्रिय कार्यशैली भाजपा को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उनकी नई जिम्मेदारी से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और संगठन को निश्चित रूप से नई दिशा एवं गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के सम्मान, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रहित के संकल्प के साथ डॉ. वर्मा का नेतृत्व भाजपा संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *