चिरईगांव में एआई सचिव जी प्रशिक्षण के साथ प्रथम चरण का समापन, अब घर-घर पहुंचेगी पिरामल टीम

Share News

अराजीलाइन से शुरू हुआ सफर, चिरईगांव में हुआ प्रथम चरण का समापन

वाराणसी। पंचायतों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने तथा ग्राम स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चिरईगांव ब्लॉक में एआई सचिव जी प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान एआई सचिव जी की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा पंचायत से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी सुश्री रिया सैनी, IAS की महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा। उन्होंने पंचायतों में डिजिटल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राम पंचायतों के कार्यों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक विकास अधिकारी अशोक चौबे ने एआई की बढ़ती उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस वेब पोर्टल के माध्यम से ग्राम प्रधानों को शासनादेशों, सरकारी योजनाओं, पंचायत से जुड़े कार्यों एवं विभिन्न प्रशासनिक विषयों की जानकारी आसानी से प्राप्त करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पंचायतों के दैनिक कार्यों को सरल और तेज बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों से नियमित उपयोग करने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षिका साक्षी ने सभी प्रतिभागियों को इस वेब पोर्टल का विस्तृत ओरिएंटेशन दिया। उन्होंने इसकी कार्यप्रणाली, उपयोग की प्रक्रिया और पंचायत स्तर पर इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी साझा की। इस दौरान शशांक श्रीवास्तव, यामिनी, कोमल, राधिका एवं सुनीता यादव ने प्रतिभागियों को एआई सचिव जी के व्यावहारिक उपयोग का मॉडल दिखाने में सहयोग दिया प्रतिभागियों ने स्वयं पोर्टल पर प्रश्न पूछकर प्राप्त उत्तरों के माध्यम से इसकी उपयोगिता को समझा। इस दौरान पिरामल फाउंडेशन के हरजिंदर सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा।

*अराजीलाइन से शुरू हुआ सफर, चिरईगांव में हुआ प्रथम चरण का समापन*

एआई सचिव जी को पंचायत स्तर तक पहुंचाने का प्रथम चरण वाराणसी जनपद के सभी आठों विकासखंडों में सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस अभियान की शुरुआत अराजीलाइन ब्लॉक से हुई थी और विभिन्न विकासखंडों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के बाद आज चिरईगांव ब्लॉक में प्रथम चरण का विधिवत समापन हुआ। प्रथम चरण के समापन के अवसर पर आगे की कार्ययोजना भी साझा की गई। टेलिफोन के माध्यम से सीनियर प्रोग्राम मैनेजर से सम्पर्क किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी ब्लाक में अभिमुखीकरण पूर्ण हुआ है, प्रथम चरण में हमारे साथी हरजिंदर सिंह, प्रोग्राम मैनेजर चन्द्रशेखर तथा सभी प्रोग्राम लीडर, सीनियर प्रोग्राम लीडर, गाँधी फेलो, करुणा फेलो ने सारानीय सहयोग करते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया है अब दूसरे चरण में पिरामल टीम ग्राम प्रधानों के घर-घर जाकर इस वेब पोर्टल एआई सचिव जी के बारे में विधिवत जानकारी देगी। टीम द्वारा ग्राम प्रधानों को पोर्टल के उपयोग की प्रक्रिया समझाने के साथ-साथ पंचायत के दैनिक प्रशासनिक कार्यों में प्रभावी उपयोग करने के लिए आवश्यक सहयोग एवं विकसित पंचायत हेतू मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। अराजीलाइन ब्लॉक से शुरू होकर वाराणसी के सभी आठों ब्लॉकों तक पहुंचा यह अभियान पंचायतों के डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। चिरईगांव ब्लॉक में हुआ प्रथम चरण का समापन इस अभियान के अगले चरण की शुरुआत का संकेत है।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *