
वाराणसी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को श्री काशी अग्रवाल समाज की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, टाउनहाल से निकली यात्रा का शुभारंभ शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। यात्रा बुलानाला, मैदागिन, मालवीय मार्केट और पराड़कर भवन होते हुए वापस इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। श्री काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति आरसी जैन एवं दीपक अग्रवाल तथा मंत्री राजकिशोर चंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए। समाज द्वारा संचालित श्री अग्रसेन महाजनी इंटर कॉलेज और श्री अग्रसेन डिग्री कॉलेज के विज्ञान संकाय की छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से काशी गूंजती रही। प्रबंधक डॉ. गरिमा टकसाली, पवन मित्तल, प्रधानाचार्य संगीता बनर्जी, अमिता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, डॉ. शुभा सक्सेना और बब्बन तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।
