सपा कार्यालय में बीपी मंडल की जयंती मनाई, भारत रत्न देने की मांग

Share News

वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, अर्दली बाजार में मंगलवार को सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं मंडल आयोग के अध्यक्ष रहे बीपी मंडल की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी आयोजित कर उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया गया और भारत रत्न देने की मांग उठाई गई। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि बीपी मंडल ने शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए जीवन समर्पित किया। मंडल आयोग की सिफारिशों ने पिछड़े वर्गों को शिक्षा और रोजगार में अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि बीपी मंडल ने देशभर का भ्रमण कर पिछड़े वर्गों की सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक स्थिति का अध्ययन किया और महत्वपूर्ण सिफारिशें प्रस्तुत कीं। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। संचालन संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. उमाशंकर सिंह यादव, रीबू श्रीवास्तव, अखिलेश यादव, आकाश मौर्या, सदानंद कन्नौजिया, आनंद यादव, धर्मवीर पटेल, रामकुमार यादव, शिवप्रसाद गौतम, विजय टाटा, राजेंद्र प्रसाद, विनोद पटेल, वंशनारायण सेठ, जितेंद्र पटेल, विनोद शुक्ला, राजू यादव व संजय पटेल मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *