पुलिस लाइन में कैफेटेरिया और बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन

Share News

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को पुलिस लाइन परिसर में नवनिर्मित कैफेटेरिया और जीर्णोद्धार कराए गए बैडमिंटन कोर्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया। नई सुविधाओं से पुलिस लाइन परिसर को आधुनिक और सुव्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। कैफेटेरिया और बैडमिंटन कोर्ट से पुलिसकर्मियों को स्वस्थ कार्य वातावरण के साथ स्वास्थ्य और फिटनेस बेहतर करने का अवसर मिलेगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सुविधायुक्त परिसर से पुलिसकर्मियों का मनोबल और कार्यक्षमता बढ़ेगी। इसका लाभ आमजन को बेहतर और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मिलेगा।

इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन एवं मुख्यालय प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन गौरव कुमार समेत अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *