वरूणा क्षेत्र व्यापार मंडल ने जलाभिषेक को निकाली कलश यात्रा

Share News

वाराणसी। वरुणा क्षेत्र व्यापार मंडल की ओर से रविवार को बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। वरुणा पुल स्थित यूपी मोटर पेट्रोल पंप से निकली यात्रा का नेतृत्व संस्था के महामंत्री सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया। कलश यात्रा में काफी संख्या में व्यापारी, महिलाएं और श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर गंगाजल व बेलपत्र से सुसज्जित कलश धारण किए, श्रद्धालु केसरिया ध्वज लेकर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के साथ आगे बढ़े। बाबा विश्वनाथ की भव्य झांकी यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। महामंत्री सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से बाबा का गंगाजल से जलाभिषेक कर बेलपत्र अर्पित किया और सुख-शांति, समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ सनातन समाज की आस्था के केंद्र हैं। यात्रा में विनय गुप्ता मोनू, प्रतीक शर्मा, राजू शर्मा, अमरनाथ, राधा देवी, मीनू विश्वकर्मा,आशा, शैलेंद्र श्रीवास्तव मुन्ना, वैष्णवी, बृजेश, प्रदीप, अभिषेक,विजय, संतोष विश्वकर्मा, अजय, प्रकाश, शुभम, दीपक, सचिन, सुमित, खुशी ,सुजल, किशन, विक्की, आर्यन आदि थे।


Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *