
शिवपुर के रहने वाले आठ युवक मीरजापुर मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन कर लौट रहे थे
वाराणसी के रूपापुर ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह एक ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, जिसमें से 2 की अस्पताल में मौत हो गई।
वाराणसी (स्पीक द वर्ल्ड)। रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज (अंडरपास) पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भजा है। जिनमें से दो घायल की भी अस्पताल में मौत हो गई हैं।

विंध्याचल दर्शन करके वापस लौटते समय दुर्घटना के चंद मिनट पूर्व की फोटो है।
चर्चा रहा कि स्कॉर्पियो सवार लघुशंका के लिए वाहन खड़ा कर सड़क पर उतरे थे। टक्कर से दो युवक ओवरब्रिज के नीचे गिर गए थे। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया।

शिवपुर के रहने वाले आठ युवक मीरजापुर मां विन्ध्वासिनी का दर्शन पूजन करने गए थे। दर्शन कर लौटते समय सुबह छह बजे रूपापुर स्थित ओवरब्रिज (अंडरपास) पर लघुशंका के लिए स्कॉर्पियो खड़ी कर सड़क पर उतर थे। इसी बीच प्रयागराज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कार्पियो के परखचे उड़ गए। तीन युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भेजा और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। हादसे में एक युवक का कमर से धड़ ही अलग हो गया है। घटना की जानकारी युवकों के परिजनों तक पहुंची तो कोहराम मच गया। दशहरे से ठीक पहले नवमी के दिन दुखों का पहाड़ टूट गया है।

शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी किशन यादव अपनी स्कॉर्पियो (यूपी 65 ईबी 2199) से सात साथियों के साथ अष्टमी पर विंध्याचल दर्शन करने गए थे। दर्शन कर सोमवार की भोर में सभी वाराणसी लौट रहे थे। जब यह लोग ओवरब्रिज पर खड़े होकर फोटो खिंचवा रहे थे, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो के आसपास खड़े युवक कुचलने के साथ ही दो युवक पुल से नीचे सड़क पर गिर गए। पोस्टमार्टम हाउस पर आये स्वजनों ने बताया कि दुर्घटनास्थल पुल पर ड्राइवर को लघु शंका आने के कारण गाड़ी रोकी गई थी। तभी यह घटना घटी।
